होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का निधन, 105 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का निधन, 105 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा की बुआ गंगा देवी का 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने हिमाचल के कुल्लू जिले के गांधी विहार इलाके में अपनी अंतिम सांस ली। गंगा देवी पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रही थी। बुआ की मौत की खबर सुनते ही पार्टी अध्यक्ष जे.पी नड्डा  दोपहर 1 बजे कुल्लू पहुंच गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ के निधन के बाद भाजपा के नेताओं ने अपना शोक व्यक्त किया इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा,  क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह और जिले के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा और उनके परिवार के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की।
 


संबंधित समाचार