होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भाजपा ने राहुल गांधी के सिखों वाली टिप्पणी पर 'खतरनाक नैरेटिव' स्थापित करने का लगाया आरोप

भाजपा ने राहुल गांधी के सिखों वाली टिप्पणी पर 'खतरनाक नैरेटिव' स्थापित करने का लगाया आरोप

 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका में सिखों  पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया है। बीजेपी के सिख नेता राहुल गांधी को सिखों पर उनके बयान को लेकर अदालत में घसीटने की धमकी तक दे रहे हैं।  इधर बीजेपी ने भी उनपर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश में ‘संवेदनशील मुद्दों’ पर बोलकर ‘खतरनाक विमर्श’ गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुरी ने कहा कि राहुल की टिप्पणी ‘भयावह’ है क्योंकि उन्होंने अपनी रोटियां सेकने के लिए विदेशों में रह रहे सिख समुदाय के सदस्यों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की।

 पुरी ने कड़े शब्दों में की निंदा 

सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी नेता पुरी ने कहा कि सिखों के पगड़ी और कड़ा पहनने के बारे में उनके द्वारा की गई टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पुरी ने कहा कि राहुल गांधी हाल में संवेदनशील मुद्दों पर बयान देते रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय पहचान, एकता और विविधता शामिल है। पुरी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह कहीं अधिक भयावह है क्योंकि राहुल गांधी मेरे समुदाय के उन लोगों के सामने झूठी कहानी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जो कड़ी मेहनत तथा ईमानदारी से अमेरिका में आजीविका कमाने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल के खिलाफ होगा केस

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारत में सिखों के बारे में अपनी टिप्पणी दोहराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह उन्हें अदालत में घसीटेंगे। आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में दिल्ली में 1984 के दंगों के दौरान 3000 सिख मारे गए थे। दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया; उनकी पगड़ियां उतार दी गईं। उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। वह (राहुल गांधी) यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थी। आरपी सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह भारत में सिखों के बारे में जो कह रहे हैं उसे दोहराएं, और फिर मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज करूंगा और उन्हें अदालत में घसीटूंगा।


आखिर राहुल ने सिखो पर क्या बोला?

वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में हर्नडॉन में भारतीय अमेरिकी समुदाय के सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को अन्य की तुलना में कमतर मानता है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के लिए नहीं बल्कि इसी बात की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं। या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं। लड़ाई इसी बात के लिए है और यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लिए है। राहुल गांधी वर्तमान में अमेरिका की यात्रा पर हैं।

 


संबंधित समाचार