होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बीरेंद्र सिंह का JJP को करारा जवाब, बोले- 'जिनकी घर में कदर नहीं होती, वो ही बाहर...'

बीरेंद्र सिंह का JJP को करारा जवाब, बोले- 'जिनकी घर में कदर नहीं होती, वो ही बाहर...'

 

हरियाणा के जींद जिले की उचाना सीट और गठबंधन को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह और चौटाला परिवार के बीच बानी जंग और बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ समय से ये वाकयुद्ध जारी है। इस बीच चौधरी बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर चौटाला परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनकी घर के अंदर कदर नहीं होती, वही बाहर जाकर चुनाव लड़ते है। 

आपको बता दें कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बीरेंद्र सिंह को डबवाली या उचाना से बाहर आकर चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसपर पलटवार करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने ये बात कही है। 

वहीं, चौटाला परिवार को घेरते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी की सोच घर-घर जाकर मांगने की है, किसी की सोच खुद मेहनत करके कमाने की है। मैं अपनों के बीच रहता हूं जब वो खुश होते है तो जीता देते है और नाराज होते है तो हरा देते है।

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़वाने वाले और सरकार चलाने वाले गठबंधन की बात अलग-अलग होती है। लेकिन 10 साल राज करने के बाद भी बीजेपी खुद को इस पोजिशन पर समझती है कि वो अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है तो गठबंधन की कोई जरूरत ही नहीं है और ये बात मैं स्वार्थ नहीं बल्कि राजनीतिक अनुभव के आधार पर बोल रहा हूं।

 


संबंधित समाचार