होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बेंगलुरु में बिहार की लड़की का चाकू मारकर मर्डर, भोपाल में गिरफ्तार हुआ आरोपी

बेंगलुरु में बिहार की लड़की का चाकू मारकर मर्डर, भोपाल में गिरफ्तार हुआ आरोपी

 

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 24 साल की लड़की की 23 जुलाई को बेहरमी से हत्या की गई। पीजी आवास में बिहार की लड़की को चाकू से गोदाकर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी को बेंगलुरु पुलिस अपने साथ ले गई है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण सामने आएगा।

20 बार चाकू से गोदा 

जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी कीर्ति कुमारी(24) बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। कीर्ति बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके के पीजी आवास में रहती थी। 23 जुलाई की रात 11 बजे अज्ञात युवक लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। 

CCTV फुटेज से हुई आरोप की पहचान

कीर्ति की हत्या करने के बाद आरोपी बेंगलूरु से भागकर कई अन्य जगह होते हुए भोपाल पहुंचा। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में की। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रवाना हो गई है। जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। 


संबंधित समाचार