होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति,पढ़ाई के घंटे होंगे कम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति,पढ़ाई के घंटे होंगे कम

 

New National Education Policy :  उत्तर प्रदेश के बच्चों पर अब स्कूली पढ़ाई का बोझ कम होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने जा रहे है जिसके तहत अब स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही रविवार के साथ बच्चों को महीने में दो शनिवार की छुट्टी भी मिलेगी। सीएम योगी ने इसके संबंध में शिक्षा विभाग को भी जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में पढ़ाई कराने के लिए शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के आदेश दिए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने के बाद यूपी के सभी स्कूलों में बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर कम हो जाएंगा। 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति होगी लागू

देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अब यूपी के स्कूलों में लागू होने जा रही है, जिसके अनुसार सभी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5.30 घंटे ही पढ़ाई होगी और दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही क्लास लगेगी। महीने में मिलने वाली दो शनिवार की छुट्टी में ये शनिवार महीने का दूसरा और चौथा शनिवार हो सकता है।

इस दौरान स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले आम विषयों की कक्षाओं की समय सीमा को घटा दिया जाएगा। वर्तमान समय में आम विषयों की क्लास 45 मिनट होती है जिसकी समयावधि कम करके 35 मिनट कर दी जाएगी। इसके अलावा साल में दस दिन विभिन्न तारीखों पर बच्चों को बिना स्कूली बैग के बुलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक उन्हें प्रैक्टिल या मौखिक पढ़ाई कराएंगे और बच्चों के स्कूल के बस्ते से भी मुक्ति मिलेगी। 


संबंधित समाचार