होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Election से पहले BJP को बड़ा झटका, Ashok Tanwar ने ज्वाइन की कांग्रेस

Haryana Election से पहले BJP को बड़ा झटका, Ashok Tanwar ने ज्वाइन की कांग्रेस

 

Ashok Tanwar Join Congress: पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आज महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे आप में शामिल हो गए थे। 

करीब 8 महीने पहले तंवर ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को AAP जॉइन की थी। 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने AAP को अलविदा कह दिया। तंवर ने इस्तीफे का कारण I.N.D.I.A गठबंधन में AAP-कांग्रेस का एक होना बताया था। इसके बाद अशोक तंवर ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP जॉइन की थी।

तंवर ने हुड्‌डा के कारण छोड़ी कांग्रेस

अशोक तंवर ने साल 1993 में अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। वह 2003 में कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग, NSUI और 2005 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। यूथ कांग्रेस में उन्होंने राहुल गांधी के साथ काम किया। राहुल गांधी ने ही फरवरी 2014 में अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया।

यह भी पढ़ें- Haryana चुनाव में Virender Sehwag की एंट्री, जानें कांग्रेस या BJP...किस पार्टी के लिए मांगे वोट?


संबंधित समाचार