होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bhiwani: सरसों की बंपर पैदावार...किसान खुश, सरसों की फसल का मिल रहा ज्यादा भाव 

Bhiwani: सरसों की बंपर पैदावार...किसान खुश, सरसों की फसल का मिल रहा ज्यादा भाव 

 

काला सोना इस बार हरियाणा के किसानों के लिए सुनहरा फायदा पहुंचाने वाला है। दरअसल, इस सीजन में सरसों की बंपर फसल से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है भगवान ने इस बार अच्छी फसल दी है और उनकी मेहनत सफल हुई। वहीं, भिवानी में कृषि विभाग के उपनिदेशक की माने तो जिले में 3 लाख 80 हजार एकड़ में सरसों की खेती हुई है, और अच्छा भाव मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है। 

सरसों की खेती करने वाले किसान इन दिनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उसका बड़ा कारण है सरसों का अच्छा भाव मिलना और फसल की बंपर पैदावार होना। इसी के चलते जिला भिवानी में किसान इस बार काले सोने से सुनहरा फायदा उठाने की तैयारी में हैं। किसानों की मानें तो भगवान ने इस बार अच्छी फसल दी है और उनकी मेहनत सफल हुई है। किसान सतपाल, बृजपाल और संतो के अनुसार इस बार उनकी फसल काफी अच्छी है। समय पर बारिश हुई थी। जिसके चलते फसल की बंपर पैदावार हुई। अब भी मौसम काफी अनुकूल है और उन्हें काफी फायदे देने वाला है। इस बार सरसों का रेट भी उन्हें अच्छा मिल रहा है।

किसान बृजपाल ने बताया कि इस बार फसल में कोई बीमारी भी नहीं लगी। उन्होंने कहा कि इस बार खुशी की लहर दौड़ रही है। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्माराम का कहना है कि इस बार समय पर बारिश हुई जिससे बंपर क्रॉप हुई है। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले इस बार औसत उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार जिले में 40 हजार एकड़ ज्यादा भूमि पर सरसों की खेती हुई हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक ने कहा कि पिछले साल जिला भिवानी में सरसों की खेती की भूमि 3 लाख 40 हजार के करीब थी। जो इस सीजन में 3 लाख 80 हजार एकड़ से ज्यादा हो गई है।

कृषि विभाग के उपनिदेशक का कहना है कि किसानों को इस बार सरसों की फसल में अच्छा मुनाफा होगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाव भी काफी अच्छा है। सरसों का भाव करीब 7 हजार रुपये के आसपास है। उन्होंने अनुमान जताया कि प्रति एकड़ किसानों को 60 से 70 हजार रुपये मिलने की संभावना है। 

सरसों की अच्छी पैदावार और MSP से ज्यादा भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। तो वहीं, सरसों की खरीद को लेकर मंडियों में तमाम व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में 21 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हुई हो गई है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम : आधुनिक तरीके से सब्जी की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं तेजेंद्र यादव


संबंधित समाचार