होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bhai Dooj 2023 : अटूट प्रेम का प्रतीक 'भाई दूज', इस दिन बहनें भूलकर भी न करें ये गलतियां

Bhai Dooj 2023 : अटूट प्रेम का प्रतीक 'भाई दूज', इस दिन बहनें भूलकर भी न करें ये गलतियां

 

Bhai Dooj 2023 Date and Tilak Time : बहन- भाई का त्योहार भाई दूज हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र और उनकी सलामती की कमाना करती हैं। ये त्योहार भाई और बहन के प्यार और रक्षा का प्रतीक है। बहनें जब तक कुछ नहीं खाती जब तक वह अपने भाई का टीका नहीं कर देती। इस त्योहार में कुछ नियमों का पालन करना जरुरी होता चलिए जानते हैं।

बहनें भूलकर भी न करें ये काम 

भाई दूज के दिन किसी भी समय तिलक न करें।
- इस दिन भाई -बहन काले रंग के कपड़े न पहनें।
- भाई को तिलक करने तक बहनों को कुछ भी नहीं खाना-पीना चाहिए। 
- भाई -बहन एक-दूसरे से झूठ न बोलें।
- इस दिन मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से यम के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

14 या 15 किस दिन मनाए भाई दूज?
इस बार कार्तिक महीने के शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में दोनों दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जा सकता है। लेकिन हिंदू धर्म में ज्यादातर उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए कुछ लोग 15 नवंबर को भी भाई दूज मनाएंगे।

तिलक का शुभ मुहूर्त 

इस साल जो बहनें 14 नवंबर को भाई दूज मनाएंगी, वे दोपहर 01:10 से लेकर 03:19 के बीच अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं। वहीं जो बहनें 15 नवंबर को भाई दूज मनाएंगी, वो सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12:00 बजे तक के बीच में तिलक कर सकती है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन यम की बहन यमुना ने अपने भाई यमराज का सत्कार किया था और अपने हाथों से भोजन बनाकर भाई को दिया या और भोजन करवाया था और टीका किया था और यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया कि जो भी भाई यम द्वितीया के दिन अपनी बहन से टीका लगवाएगा और बहन के हाथों से बना भोजन करेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। उस समय से ही कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का नाम भाई दूज और यम द्वितीया हो गया। 


संबंधित समाचार