होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बादशाह- हनी सिंह की सालों पुरानी दुश्मनी हुई खत्म, शो के बीच में किया ऐलान, कहा- जोड़ने वाले कम...

बादशाह- हनी सिंह की सालों पुरानी दुश्मनी हुई खत्म, शो के बीच में किया ऐलान, कहा- जोड़ने वाले कम...

 

Rapper Badshah Yo Yo Honey Singh: बादशाह और हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर है। दोनों एक समय बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन काफी सालों पहले दोनों के बीच कुछ गलतफहमी के चलते तनाव बढ़ गया। लेकिन शनिवार को देहरादून में GraFest 2024 में रैपर बादशाह ने अपनी लड़ाई को खत्म करने का ऐलान किया।
 
बादशाह ने अपने शो के बीच में कहा कि वह हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि- मेरी जिंदगी का एक फेज ऐसा भी था जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं, और वो हनी सिंह है। मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था और फिर मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे। आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिंदगी के उस फेज को मैंने पीछे छोड़ दिया है और मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं।

बता दें कि साल 2009 में दोनों के बीच में लड़ाई शुरु हो गई थी, आपको बता दें कि हनी सिंह और बादशाह पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने साथ मिलकर ‘खोल बोतल’, ‘बेगानी नार’,‘दिल्ली के दीवाने’ और ‘गेटअप जवानी’ जैसे हिट गाने दिए हैं। बादशाह और हनी सिंह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन रैपर्स और सिंगर्स में से एक हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

करियर के शुरुआती दौर में दोनों रैपर्स एक बैंड के लिए साथ काम करते थे, जिसका नाम था माफिया मुंडीर में। हालांकि बाद में बादशाह और हनी सिंह के बीच मन-मुटाव होने से दोनों अलग हो गए थे।


संबंधित समाचार