होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ayodhya: भव्य और दिव्य होगा अयोध्या दीपोत्सव, बिना किसी शुल्क के आप भी हो सकते हैं शामिल

Ayodhya: भव्य और दिव्य होगा अयोध्या दीपोत्सव, बिना किसी शुल्क के आप भी हो सकते हैं शामिल

 

Ayodhya Deepotsav 2024: इस बार का अयोध्या दीपोत्सव भव्य और दिव्य रहने वाला है, 30 अक्टूबर को सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीयों को प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही हैं। 

अयोध्या में दीपोत्सव 2024 का आयोजन, 28 से 31 अक्टूबर किया जाएगा, वहीं अगर आप भी इस भव्य और दिव्य दीपोत्सव में शिरकत करना चाहते हैं तो बिना किसी शुल्क के इसमे प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है।

राम की पैड़ी समेत ये घाट रहेंगे प्रमुख

आयोजन के तहत सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीए प्रज्वलित किए जाएंगे। राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल सहित अन्य सभी घाटों को दीयों की रोशनी से प्रज्वलित किए जाएंगे। 

अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के लिए ऐसे करे रेजिस्ट्रेशन 

- ये फेस्टिवल सभी के लिए फ्री है, ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर पास ले सकते हैं।
- यूपी टूरिज्म डिपार्टमेंट वेबसाइट पर जाएं- uptourism.gov.in और अयोध्या दीपोत्सव 2024 इवेंट सर्च करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें जिसमें अपनी डिटेल देना है, जैसे- ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)
- इसके बाद डाउनलोड कर लें और इवेंट पर इसे साथ ले जाएं, साथ अपने अपना आईडी प्रूफ ले जाना कतई न भूलें।

बता दें कि यूपी सरकार अयोध्या में साल 2017 से लगातार अयोध्या दोपोत्सव बनाती आ रही है इस बार सरकार 8वां दीपोत्सव बना रही है। वहीं इस बार का आयोध्या दीपत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद, भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपत्सव मनाया जा रहा है। इसलिए इस बार की दीवाली अयोध्यावासियों के लिए और दुनिया भर के भक्तों के लिए खास महत्व रखती है। ये आयोजन, 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाला है, जिसमें पारंपरिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रदर्शनी और आधुनिक आकर्षण का मिश्रण देखने को मिलेगा।

वहीं 30 अक्टूबर को इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्रिमंडल के लोग मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव में अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर रामायण के प्रसंग पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Shimla Ropeway Project: शिमला में बनेगा विश्व का दूसरा सबसे लंबा रोपवे, Deputy CM ने दी जानकारी


संबंधित समाचार