होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सावधान! डिस्पोजेबल कप में ड्रिंक करना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी,खतरनाक बीमारियों को देता है जन्म

सावधान! डिस्पोजेबल कप में ड्रिंक करना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी,खतरनाक बीमारियों को देता है जन्म

 

Drinking In Disposable Cups Is Harmful : आज के समय में हर कोई बाहर कॉफी या चाय पीने को मजबूर है। वह चाय आप किसी कुल्हड के बर्तन या स्टील के बर्तन में पीते है तो वह आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन अगर आप प्लास्टिक के बर्तन यानि डिस्पोजल  कप में पीते है तो वह चाय या कॉफी आपकी सेहत के लिए खासा नुकसानदायक साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में...   

खतरनाक बीमारियों को देता है जन्म

आपको बता दें कि डिस्पोजेबल कप प्लास्टिक और केमिकल का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। डिस्पोजेबल कप में बिसफेनोल और बीपीए जैसे केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन डिस्पोजेबल का लंबे समय से प्रयोग कर रहे है तो ये आपके लिए कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म दे सकता है।

डिस्पोजेबल कप में खतरनाक केमिकल के साथ ही माइक्रोप्लास्टिक के तत्व भी पाए जाते है। माइक्रोप्लास्टिक के कारण थायराइड जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती हैं। इसलिए डिस्बोजेबल कप का प्रयोग करने से हमेशा बचें। 

डिस्पोजेबल कप में पाए जाने वाले केमिकल काफी खतरनाक होते हैं, जब इन कप में चाय या गर्म पानी पीते हैं तो इसमें मौजूद केमिकल इनमें घुल जाते हैं और ये केमिकल पेट तक पहुंच जाते हैं, जो आपकी सेहत को बहुत हद तक प्रभावित करता है।

कैसे बचे डिस्पोजेबल का प्रयोग करने से?

आपको जब भी बाहर कभी कॉफी या चाय पीना हो तो आप कुल्हड़ का प्रयोग करें, या स्टील के बर्तन का। ऐसा करने से आप खुद को खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। कुल्हड में चाय पीने के कई फायदे भी होते हैं। मिट्टी के कुल्हड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते है। 


संबंधित समाचार