होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज CM पद के लिए शपथ लेंगी Atishi Marlena, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

आज CM पद के लिए शपथ लेंगी Atishi Marlena, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

 

Delhi New CM Oath Ceremony: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज यानी शनिवार को सीएम पद की शपथ लेंगी। खबरों की मानें, तो आतिशी के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ ग्रहण करेगा। यह शपथ समारोह शाम चार बजे से पांच बजे की बीच होगा। इसके बाद दिल्ली को आज नया सीएम मिल जाएगा।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने आतिशी के शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति को एक प्रस्ताव भेजा था। जिसमें शपथ के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की गई थी। इस पर गृह मंत्रालय और आम आदमी पार्टी से सहमति मिलने के बाद आतिशी का शपथ समारोह आज होगा। खबरों की मानें, तो पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल को भी राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था। 

हालांकि, शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है। जिसके बाद आतिशी के मंत्रिमंडल के शपथ लेने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।  

आतिशी की कैबिनेट में मिलेगी इन दिग्गजों को जगह

खबर है कि आतिशी की कैबिनेट में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को जगह मिली है। इसके अलावा कैबिनेट में अभी भी एक पद खाली है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी में मंथन चल रहा है, जो शनिवार की दोपहर तक फाइनल कर दिया जाएगा।

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी

बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी थी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी से सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: सोनीपत में Bhupinder Hooda ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-BJP ने किया सौतेला व्यवह


संबंधित समाचार