होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ARTICLE 370 BOX OFFICE COLLECTION Day 4: आर्टिकल 370 ने की इतने करोड़ की कमाई, जानें

ARTICLE 370 BOX OFFICE COLLECTION Day 4: आर्टिकल 370 ने की इतने करोड़ की कमाई, जानें

 

Article 370 Box Office collection: 23 फरवरी को रिलीज हुई आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही दिन करीब 6.12 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था। यह फिल्म कश्मीर को मिले विशेषाधिकार को केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में खत्म किए जाने पर आधारित है। इस फिल्म में यामी गौतम, प्रियमणि, अरूण गोविल, राज अर्जुन औऱ सुमित कौल ने अपने अभिनेय के दम पर हर किसी से अपना लौहा मनवाया है। 

वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे 3.08 करोड़ रूपए  और तीसरे दिन कुल 10.25 करोड़ रूपए का कुल कलेक्श किया, इस प्रकार फिल्म ने अपने रिलीज के पहले हफ्ते में ही करीब 25.45 करोड़ रूपए की दमदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने सोमवार को करीब 3.25 करोड़ रूपए की कारोबार किया और इस प्रकार फिल्म ने अब तक 29 करोड़ रूपए अपने खाते में जोड़ लिए हैं। 

बता दें कि फैंस द्वारा इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी लंबे समय से इंतेजार किया जा रहा था। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले जारी किए गए टीजर और ट्रेलर को लेकर काफी विवाद पैदा हा था। कई लोगों ने आर्टिकल 370 फिल्म को लेकर टिप्पणी करते हुए इसे प्रोपेगेंडा बताया था। 

इसके अलावा शुक्रवार को 99 रूपए का  ऑफर होने के चलते इस फिल्म ने उम्मीद से थोड़ी कम कमाई की, यदि यह ऑफर नही होता तो फिल्म और अधिक कमाई भी कर सकती थी। फिल्म को अपनी रिलीज के पहले दिन काफी अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। ऐसे में फिल्म क्रिटिक कयास लगा रहे हैं कि आने वाले वींकेड़ में यह फिल्म कमाई के मामले में और अधिक झंड़े गाड सकती है।   
 


संबंधित समाचार