होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Arogya Bharti: CM Yogi ने कहा इंसेफेलाइटिस से 50 हजार से ज्यादा मौतें, 5 साल में की कंट्रोल

Arogya Bharti: CM Yogi ने कहा इंसेफेलाइटिस से 50 हजार से ज्यादा मौतें, 5 साल में की कंट्रोल

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में शनिवार को आयोजित आरोग्य भारती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश की स्वास्थ्य उन्नति की बात कहीं। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र (Health Area) में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसी वजह से इंसेफेलाइटिस से जहां बीते 40 साल में 50 हजार से ज्यादा मौतें हुई। वहीं प्रदेश में चार से पांच वर्षों के प्रयास के बाद यह बीमारी समाप्ति की ओर है। जिसमें मौतों की संख्या अब लगभग जीरो है।

बता दें कि इंसेफेलाइटिस को मस्तिष्क ज्‍वर भी कहा जाता है। मस्तिष्क ज्वर (Meningitis) एक बहुत खतरनाक संक्रामक रोग है। जो किनाईसिरिया मेनिनजाईटिस (Kinesirea Meningitis) नामक जीवाणु के शरीर में पनपने की वजह से होता है। इसमें मस्तिष्क और रीड की हड्डी में रहने वाली नाडियो की झिल्ली पर सूजन आ जाती है। इसे आम भाषा में गर्दन तोड़ बुखार भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Jhansi में गोला दागते वक्त फटा T-90 Tank, 2 जवान शहीद


संबंधित समाचार