होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर गरजे अमित शाह,बोले- पार्टी दलित विरोधी,जितना मर्जी जोर लगा लो आरक्षण...

हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर गरजे अमित शाह,बोले- पार्टी दलित विरोधी,जितना मर्जी जोर लगा लो आरक्षण...

 

 

Amit Shah In Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ लगी हुई है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह बीते दिन फतेहाबाद और यमुनानगर के दौरे पर रहे। उन्होंने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि- राहुल बाबा तुम्हारी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए कश्मीर में धारा 370 को खत्म नहीं कर पाओगे। राहुल बाबा कान खोल कर सुन लें जितना मर्जी जोर लगा लो आरक्षण खत्म नहीं होगा, इसे हाथ तक नहीं लगने देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में टोहाना ने नई उचाइयों को छुआ है। उनको मैं पहले नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पहले दो दलों की सरकार चलती थी। एक दल में भ्रष्टाचार बढ़ता था, एक में गुंडागर्दी। परिवारवाद और जातिवाद चर्म पर था। लेकिन भाजपा ने पूरे हरियाणा की सरकार बनाई है।

'कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर और अब कुमारी सैलजा की अनदेखी की'
अमित शाह ने कांग्रेस को दलित विरेधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। दलितों को नौकरी से वंचित रखा गया। इसके अलावा शाह ने कहा कि पहले अशोक तंवर की अनदेखी की और अब कुमारी सैलजा का अपमान किया। 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने BJP की गिनवाई उपलब्धियां
अमित शाह ने कहा कि हमने धुंआ मुक्त हरियाणा हमने बनाया, पढ़ी लिखी पंचायतें देने का काम किया। सबसे ज्यादा फसलें MSP पर हरियाणा में खरीदे जाते हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना, लाल डोरा समाप्त, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, हर घर पेय जल पहुंचाने वाला हरियाणा है। उन्होंने फतेहाबाद में किए गए सरकार के काम गिनवाए।

उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा कि सरकार जिस जिले का मुख्यमंत्री हो वहां के लिए चलती थी, हमने पूरे हरियाणा की सरकार दी। पहले जिस जाति का मुख्यमंत्री हो उसके लिए चलती थी। हमने 36 बिरादरी का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया। उन्होंने यमुनानगर में किए गए काम भी गिनवाए।


संबंधित समाचार