होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नूंह हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सभी जिलों में बढ़ी पुलिस गश्त

नूंह हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सभी जिलों में बढ़ी पुलिस गश्त

 

Uttarkhand News: हरियाणा के नूंह में संप्रदायिक हिंसा के बाद देश के बाकी राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। देवभूमि उत्तराखंड में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। खास तौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर निगरानी करने के आदेश दिये गए हैं। 

आपको बता दें कि नूंह की घटना के बाद बजरंग दल की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। इसको देखते हुए राज्य को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सबसे ज्यादा मिश्रित आबादी क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने मीडिया को बताया राज्यभर में पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतने और गश्त बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।

बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था चौकस रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस कोर्डिनेट स्थापित कर सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हथियारों की नुमाइश ना हो, इस पर भी पुलिस विभाग खासतौर पर नजर रखेगा। 


संबंधित समाचार