होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Air India Express के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, केबिन क्रू मेंबर्स ने हड़ताल ली वापस

Air India Express के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, केबिन क्रू मेंबर्स ने हड़ताल ली वापस

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं। इसके साथ एरलाइन के परिचालन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो गया। दरअसल, चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण उड़ान सेवा बड़े पैमाने पर बाधित हुई थी।

बता दें कि एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी। उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ, एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया। अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं। एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद दे रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शाम के समय की हैं। चालक दल के अधिक सदस्यों की उपलब्धता के साथ शुक्रवार से परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है। 

बता दें कि हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी ने हड़ताल के कारण परिचालन में कटौती की।

 


संबंधित समाचार