होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Agra Metro: आगरा मैट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन का बदला नाम,अब मनकामेश्वर नाम से जाना जायेगा ये स्टेशन

Agra Metro: आगरा मैट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन का बदला नाम,अब मनकामेश्वर नाम से जाना जायेगा ये स्टेशन

 

उत्तरप्रदेश में काबिज योगी सरकार ने आगरा मैट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर कर दिया है। अब से इस स्टेशन को मनकामेश्वर मंदिर मैट्रो स्टेशन के नाम से जाना जायेगा। इस स्टेशन को बदलने के आदेश CM योगी ने जुलाई 2023 में ही दे दिए थे। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 2023 में आगरा के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने इस हाई स्पीड़ मैट्रो के ट्रॉयल का शुभांरभ भी किया था।

दो कॉरिडोरों को संचालन कर रही है आगरा मैट्रो

बता दें कि, आगरा मैट्रों रेल परियोजना इस समय करीब 29.4 किमी के दो कॉरिडोरों का संचालन कर रही है। जिसमें पहला कॉरीडोर 13.7 किमी लंबा है जो ताज से सिंकदरा के बीच तक जाता है। इसके आलवा दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कांलिदी विहार के बीच 15.7 किमी लंबा है। 

2023 में CM योगी ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने जुलाई 2023 के अपने दौरे में ताज के पूर्वी गेट से मानकामेश्वर मंदिर तक मैट्रो चलाने का निर्देश दिए थे। जिसका वीडियो बीते कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।  

ये भी पढ़ें- हरियाणा के इन 7 जिलों में इंटरनेट पर बढ़ी पाबंदी, जानें कब तक रहेगा बंद
 


संबंधित समाचार