होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आगरा को मिली बड़ी सौगात, 2 सितंबर से चलेगी तीसरी Vande Bharat ट्रेन

आगरा को मिली बड़ी सौगात, 2 सितंबर से चलेगी तीसरी Vande Bharat ट्रेन

 

Vande Bharat Train: आगरा को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिल रही है। जो सोमवार 2 सितंबर से रवाना होगी। यह ट्रेन देश के दो पर्यटन नगरों उदयपुर और आगरा को जोड़ेगी। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन आगरा कैंट स्टेशन से उदयपुर सिटी स्टेशन के मध्य चलेगी। 

पीआरओ के मुताबिक गाड़ी सं. 20981/20982 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वीकली वंदेभारत ट्रेन अपना सफर सोमवार 2 सितंबर से शुरू कर देगी। जो अपनी तय दूरी को 8 घंटा 45 मिनट में पूरी करेगी। इस ट्रेन के आने के बाद अब आगरा में तीन वंदेभारत ट्रेन हो जाएगी।

बीच में 6 स्टेशन पर रुकेगी

ट्रेन बीच में राणा प्रताप नगर स्टेशन, मावली जंक्शन, चंदेरिया स्टेशन, कोटा जंक्शन, संवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना जंक्शन स्टेशन पर ठहराव के बाद आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

पहले से 2 वंदेभारत ट्रेन चल रही

उदयपुर के लिए 2 सितंबर को वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने के बाद आगरा के पास तीन वंदेभारत हो जाएंगी। इससे पहले आगरा से दो वंदेभारत ट्रेन गुजरती है। आगरा की पहली वंदेभारत रानी कमलापति स्टेशन हजरत निजामुद्दीन के मध्य और दूसरी खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच पहले ही मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- CM नायब सैनी ने अपने कार्यकाल में OBC समाज के लिए की ये बड़ी घोषणाएं, नौकरियों में बढ़ा आरक्षण


संबंधित समाचार