होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ghaziabad के बाद Barabanki का वायरल हुआ वीडियो, देखें रोटी पर थूक लगाता दिखा शख्स

Ghaziabad के बाद Barabanki का वायरल हुआ वीडियो, देखें रोटी पर थूक लगाता दिखा शख्स

 

Barabanki Viral Video: बाराबंकी से ढाबे में थूककर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। रोटी बना रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है, इसके बाद तंदूर में रोटी को डालता है। वहां मौजूद किसी शख्स ने दूर से यह वीडियो बनाया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने होटल को सीज कर दिया। वहीं इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद लोगों ने भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने होटल के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। यह वीडियो कल मंगलवार की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गुथा हुआ आटा भी पुलिस ने फेंकवा दिया है।

रोटी पर थूकते हुए दिख रहा युवक

पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ का है। यहां हाफिज जी होटल है। वायरल वीडियो में एक शख्स तंदूर के पास रोटी बनाते दिखाई दे रहा है। रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूकते हुए दिख रहा है।शख्स पहले रोटी को हाथों से फैलाता है। फिर चुपके से उस पर थूक कर तंदूर में डालता है।


संबंधित समाचार