होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आखिर क्यों सोमवार को ही भगवान शिव को खुश करने के लिए रखा जाता है व्रत, जानें वजह

आखिर क्यों सोमवार को ही भगवान शिव को खुश करने के लिए रखा जाता है व्रत, जानें वजह

 

भगवान शिव को देवों के देव महादेव के नाम से भी जाना जाता है जिन्हें प्रसन्न करना एक समय में सरल है तो वहीं दूसरे ही पल में कठिन है। सभी लोग शिव शंभू की कृपा पाना चाहते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता भी है कि शिवजी की पूजा करने से जो नसीब में ना हो वो भी प्राप्त हो जाता है। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है। इसी तरह ही सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को भी समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन व्रत रखने से और पूजा करने से महादेव बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। लेकिन इसकी वजह आखिर क्या है? सोमवार के दिन में ऐसा क्या खास है जो यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।

बता दें कि इस दिन के नाम में ही इसका आधा रहस्य छिपा हुआ है। सोमवार में सोम का मतलब है चंद्रमा जो खुद भगवान शिव शंभू की जटाओं में है।सोम का दूसरा मतलब सौम्य होता है और भोलेनाथ को सौम्य को भी दर्शाता है।

सोमवार नाम में एक और बहुत महत्वपूर्ण राज भी छिपा है। जब आप सोमवार का उच्चारण करते हैं तो उसमें ऊँ (om) भी का उच्चारण होता है। सोमवार में ऊँ भी समाया हुआ है और शिव शंभू खुद भी ओंकार है तो यह दिन इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।


संबंधित समाचार