होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Singham Again से एक्ट्रेस करीना का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथ में बंदूक थामे आ रही हैं नजर

Singham Again से एक्ट्रेस करीना का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथ में बंदूक थामे आ रही हैं नजर

 

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने आने वाली फिल्म सिंघम अगेन में अपने लुक की एक झलक शेयर की है। बता दे कि करीना ने यह लुक इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के बीच साझा किया। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित फिल्म है। इससे पहले रोहित शेट्टी शिंघम सीरीज के अन्य फिल्में भी निर्मित कर चुके हैं।

करीना की इस तस्वीर में वह हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं। वहीं उनके चहरे पर कई सारे घाव भी देखने के मिल रहे है। जिससे उनके फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। फोटो में करीना कपूर खान ने ब्लू शर्ट के नीचे ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। उनके पीछे आग देखी गई।
 


संबंधित समाचार