होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अभिनेता ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, आखिरी बार टीवी शो अनुपमा में आए थे नजर

अभिनेता ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, आखिरी बार टीवी शो अनुपमा में आए थे नजर

 

फिल्मी दुनिया से बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। चर्चित अभिनेता ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट के चलते 19 फरवरी को निधन हो गया। ऋतुराज सिंह  कई फिल्मों सहित टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। वह वरूण धवन की बद्री की दुल्हनिया समेत अनेक बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का परचम लहरा चुके हैं। इसके अलावा वह हिटलर दीदी, शपथ, आहट और अनुपमा जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। 

बता दें कि, अभिनेता काफी लंबे समय से पेट संबधित बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में बीमारी का उपचार करा रहे थे। सोमवार 19 फरवरी को अचानक आए कार्डिक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया है। अभिनेता के अचानक दुनियां को छोड़ कर चले जाने से उनके फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई है। ऋतुराज सिंह काफी आखिरी बार 2023 की शुरूआत  में टेलीविजन के जानमाने शो अनुपमा में देखा गया था। इसके साथ ही अभिनेता के फैंस काफी लंबे से इस शो में ऋतुराज की दोबारा एंट्री को लेकर आस में थे।

 ये भी पढ़ें -  Dangal फेम Suhani Bhatnagar की मृत्यु पर सनाया मल्होत्रा ने प्रकट किया शोक


संबंधित समाचार