होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समुदाय के लिए बोले अपशब्द, BJP नेता ने पाकिस्तान भेजने की दी धमकी

मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समुदाय के लिए बोले अपशब्द, BJP नेता ने पाकिस्तान भेजने की दी धमकी

 

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने एक शो के दौरान महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए गलत भाषा का प्रयोग किया था, जिसपर काफी विवाद बड़ गया। जिसके बाद मुनव्वर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

Munawar Faruqui Controversy: बिग बॉस 17 के विजेता और फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में आ गय हैं। फारुकी पर महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय को अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा हैं, जिस वजह से कोंकणी समुदाय मुनव्वर का विरोध कर रहा है। मुनव्वर को चेतावनी दी गई कि वो अपने अपशब्दों के लिए जल्द से जल्द माफी मांगे वरना उन्हें 'रौंद दिया जायगा।' विबाद के बाद अब मनव्वर ने अपने शब्दों के लिए माफी मांगी है। 

क्यों माफी मांगी मुनव्वर?

मुनव्वर पिछले हफ्ते एक शो किया था, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय पर एक टिप्पणी की थी और अपशब्द का प्रयोग किया था (मुनव्वर ने कहा था कि कोंकणी लोग चु**** बनाते हैं) जिसका मतलब होता की बेवकुफ बनाते है। जिसपर कोंकणी समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता, विधायक और मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टी, सदा सरवणकर के बेटे समाधान सरवणकर जो खुद भी एक पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा है कि जो भी मुनव्वर  की पिटाई करेगा उसको वो एक लाख रुपये का इनाम देंगे।

नितेश राणे का फूटा गुस्सा 

बीजेपी के नेता नितेश राणे ने भी मुनव्वर को कहा- 'तुम्हारे जैसे सांप को पाकिस्तान भेजने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। अगर माफी नहीं मांगी तो।

मुनव्वर फारुखी ने मांगी माफी 

इस पूरे विवाद पर मुनव्वर ने एक वीडियो बनाकर अपने शब्दों के लिए माफी मांगी हैं। जो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुनव्वर ने कहा-' कुछ वक्त पहले एक शो हुआ था, जिसमें क्राउड वर्क हुआ था, ऑडियंस से इंटरेक्शन हो रहा था। उसी समय कोंकणी को लेकर बात निकली, जिसको लेकर कुछ लोगों को लगता है कि मैने उनका मजाक उड़ाया है तो ऐसा नहीं है, मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।'

'वो क्राउड वर्क था। बातचीत में मेरे मुंह से वो चीज निकल गई। लेकिन मैंने देखा कि कुछ लोगों का दिल दुखा है। मेरा काम लोगों को हसाना है दिल दुखाना नहीं। इसलिए मैं दिल से माफी मांगना चाहूंगा। जिसको भी बुरा लगा उनको सॉरी। जय हिंद.. जय महाराष्ट्र'

जेल जा चुके हैं मुनव्वर 

बता दें कि इससे पहले भी कई बार इनके जोक्स पर विवाद हो चुका है। साल 2021में मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था।उन्होंने देवी-देवताओं पर विवादित कमेंट किए थे। जिसमें जेल भी जाना पड़ा था।
 

यह भी पढ़ें- 'डंकी' के बाद अगली फिल्म का अनाउंस, फैन्स का इंतजार खत्म


संबंधित समाचार