AAP Candidate List: हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवार उतार चुकी है।
📢Announcement 📢
— AAP (@AamAadmiParty) September 11, 2024
The Party hereby announces the fourth list of candidates for the state elections for Haryana Assembly.
Congratulations to all 💐 pic.twitter.com/oUKUrHwJIw
AAP ने लाडवा सीट से जोगा सिंह को कैंडिडेट बनाया है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है। वहीं विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ रही हैं और आम आदमी पार्टी ने यहां कविता दलाल पर दांव लगाया है। AAP ने गुरुग्राम से निशांत आनंद को मैदान में उतारा है।
आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट से राज कौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, कैथल से सतबीर सिंह, करनाल से सुनील बिंदाल, पानीपत रूरल से सुखबीर मलिक, गनौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंदर सिंह, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बड़ौदा से संदीप मलिक, सफीदो से निशा देशवाल, तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, कलांवली से जसदेव निक्का, सिरसा से शाम मेहता को उम्मीदवार बनाया है।