होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

20 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

20 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

 

उत्तरी इजीरयली शहर अक्को में राजा रिचर्ड प्रथम ने 20 अगस्त 1191 में 3000 मुस्लिम कैदियों की हत्या करवाई।

पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज 1597 में वापस आया।

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच 20 अगस्त 1641 में शांति समझौता हुआ। 

राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन 1828 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।

रोनाल्ड रॉस ने 1897 में कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

फ्रांस के एडोल्फ 1913 में पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने।

मोप्ला् विद्रोह 1921 में केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ।

यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को 1949 में अंगीकार किया गया।

फ्रांसीसी सेनाओं ने 1953 में मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।

मोरक्को और अल्जीरिया में 1955 को फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना 1856 में हुई।

सोवियत संघ ने 1962 में नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

तत्कालीन सोवियत रुस ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

अमेरिका के वोयागेर दो अंतरिक्षयान को 1977 में प्रक्षेपित किया गया।

प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का 1988 में हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

भारत और नेपाल में 1988 को 6।5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।