होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

18 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

18 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

 


1800: लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1872: महाराष्ट्र के महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म। नेत्रहीन होने के बावजूद संगीत के क्षेत्र में उन्होंने यादगार उपलब्धियां हासिल कीं।
1868: फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891: कैरिबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1900: विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।
1924: फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएं वापस बुलानी शुरू की।
1940: पहली बार मौसम मानचित्र का टेलिविजन पर प्रसारण हुआ।
1945: ताइवान में तैहोकू हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बुरी तरह घायल होने की खबर आई, लेकिन उसके बाद उनका क्या हुआ यह आज भी एक रहस्य है।
1951: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
1973: अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ.एम. रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।
1999: तुर्की में भूकम्प से लगभग 45,000 लोगों की मौत।
2000: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2008: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012: नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।