होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे चारधाम यात्रा,2 दिन बंद रहेगा रजिस्ट्रेशन,27 लाख के करीब...

भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे चारधाम यात्रा,2 दिन बंद रहेगा रजिस्ट्रेशन,27 लाख के करीब...


 

Uttarakhand Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 27 लाख के करीब श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। 14 मई मंगलवार को 67965 तीर्थ यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। वहीं प्रशासन द्वारा 2 दिनों तक रजिस्ट्रेशन बंद रखा गया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि 15 और 16 मई को दो दिन के लिए चार धाम यात्रा पंजीकरण बन्द रहेगा। चार धाम यात्रा में अभी तक 26,73,519 लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें सर्वाधिक 9.00,707 संख्या केदारनाथ धाम जाने वालों की है। बद्रीनाथ धाम के लिए 813558, गंगोत्री के लिए 478576 और यमुनोत्री जाने के लिए 421366 श्रद्धालु तीर्थयात्री पंजीकृत हुए हैं। जिला सूचना कार्यालय द्वारा मंगलवार रात यह जानकारी दी गई।

अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने किया रजिस्ट्रेशन

गंगोत्री में 4,21,366 रजिस्ट्रेशन किए गए, यमुनोत्री में 4,78,576 रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 59 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है,  हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से खुलेंगे। 

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद मंदिर से लेकर 2 किमी तक पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ से भारी जाम लग गया था। इसके साथ ही अब श्रद्धालुओं को लंबे ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अब दो दिनों के लिए चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है।


संबंधित समाचार