होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

8 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1658: औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा कर लिया था।
1936: भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
1948: सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की थी।
1977: चेन्नई से FM प्रसारण शुरू हुआ था। 90 के दशक में इसका विस्तार किया गया था।
1990: आकाशवाणी ने आंध्र प्रदेश के वारंगल में अपना 100वां स्टेशन चालू किया था।
1994: निजी खिलाड़ियों को एफएम चैनलों पर टाइम स्लॉट दिया गया था।
2002: आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।
2004: भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया था।
2004: दूरदर्शन और आकाशवाणी की डीटीएच सेवा शुरू की गई थी।
2008: लेह और लद्दाख में 1 एफएम ट्रांसमीटर चालू किया गया था।
2009: पटकथा लेखक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ था।
2012: बांग्लादेश ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान आकाशवाणी द्वारा निभाई गई भूमिका को मान्यता दी थी।