होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

7 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

7 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

 

 

1539: बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया था।
1557: इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1780: लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी।
1893: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था।
1989: भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया था।
1995: नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने थे।
1998: स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता था।
1999: श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त हुआ था।
2000: एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 2 भागों में बांटने का निर्देश दिया गया था।
2004: इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
2006: भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए 1 अरब रुपये देने का निर्णय लिया गया था।
2007: अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा हुआ था।
2008: उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा की थी।