होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

20 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

20 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1837: क्वीन विक्टोरिया मात्र 18 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी बनी।</br> 1901 तक वे इस पद पर रहीं।
1858: ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।
1873: भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
1895: कैरोलिना विलर्ड बाल्डविन ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। किसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाली वे पहली महिला हैं।
1916: पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मोर गए थे।
1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
1999: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता।
2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001: जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2002: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005: रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। 
2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया। 
2014: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा। 
2019: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन से मुलाकात की।