होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP में बारिश से 24 घंटे में 10 मौतें, 20 जिलों में बाढ़, 60 गांव डूबे

UP में बारिश से 24 घंटे में 10 मौतें, 20 जिलों में बाढ़, 60 गांव डूबे

 

UP News: उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटे 20 जिलों में पिछले 4-5 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। करीब 20 लाख की आबादी पानी के घेरे में है। राज्य में पिछले 24 घंटे में लगातार बारिश होने की वजह से हुई 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

बारिश बनी उत्तर प्रदेश के लिए खतरा

गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 60 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। यहां 3 बच्चियों की गड्‌ढे में डूबने से मौत हो गई है। वहीं, वाराणसी में गंगा के उफान पर होने से 15 से अधिक घाट डूब गए हैं। उधर, बिहार में भी नेपाल से सटे इलाकों का यही हाल है। बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ आई है।

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 17 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा हैं। इनके अलावा गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है।


संबंधित समाचार