होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Abhishek Bachchan की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का पोस्टर आती ही क्यों हुआ वायरल? जानिए वजह

Abhishek Bachchan की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का पोस्टर आती ही क्यों हुआ वायरल? जानिए वजह

 

Abhishek Bachchan New Movie: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक शूजित सरकार के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक बनाई है। नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पोस्टर 25 अक्टूबर को जारी किया गया। फिल्म के पोस्टर में अभिषेक अपनी बढ़ी हुई तोंद को सामान्य रूप से दिखाते नजर आए।

आई वांट टू टॉक के पोस्टर में अभिषेक बच्चन ने एक लंबा कोट और कार्टून प्रिंटेड पैंट पहना था, जो आमतौर पर घर पर पहना जाता है। हालांकि, पहली बार अभिनेता को अपनी बढ़ी हुई तोंद दिखाते हुए देखा गया। इस पर सर्जरी के निशान थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

अभिषेक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बोलने के लिए तो बहुत कुछ है लेकिन फिर भी एक तस्वीर हजार शब्द बोलती है #IWantToTalk सिनेमाघरों में 22 नवंबर।" दो दिन पहले अभिषेक ने फिल्म में क्या-क्या होगा, इसकी एक झलक शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हम सभी एक ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो बात करने के लिए जीता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो हमेशा जीवन के उज्जवल पक्ष को देखता है, चाहे जीवन में उसके सामने कोई भी चुनौती क्यों न आए! उस व्यक्ति को टैग करें जिसे आप जानते हैं कि वह बात करने के लिए जीता है!"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित यह हिंदी फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था। अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार घूमर में देखा गया था।


संबंधित समाचार