होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कब से होगी शारदीय नवरात्रि का शुभारम्भ, पालकी में सवार होकर आएंगी माता दुर्गा

कब से होगी शारदीय नवरात्रि का शुभारम्भ, पालकी में सवार होकर आएंगी माता दुर्गा

 

हिंन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस समय मां दूर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है। यह नवरात आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रदिपदा तिथि से शुरु होती है और नवमी तिथि तक मनाई जाती है। देवी मां के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। और हर दिन माता की पूजा करते हैं। जिसके नौवें दिन कन्या पूजा किया जाता है। शरद ऋतु के प्रारंभ में आने वाली इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। 

2024 में शारदीय नवरात्रि का तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचाग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का त्योहार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होता है और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 03 अक्टूबर, 2024 से शुरु हो रही है और इसका समापन 11 अक्टूबर को नवमी के दिन होगा। वहीं 12 अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। 

किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन के लिए उनके वाहन का विशेष महत्व बताया गया है। इसे शुभ और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। देवी पुराण में पालकी की सवारी को बहुत शुभ बताया गया है।

जानें 9 दिन में मां दुर्गा के किन रूपों की होती है पूजा

पहला दिन (3 अक्टूबर)- मां शैलपुत्री
दूसरा दिन (4 अक्टूबर)-मां ब्रहृाचारिणी
तीसरा दिन (5 अक्टूबर)- मां चंद्रघंटा
चौथा दिन (6 अक्टूबर)- मां कूष्मांडा
पांचवा दिन (7 अक्टूबर)- मां स्कंदमाता
छठा दिन (8 अक्टूबर)- मां कात्यायनी
सातवां दिन (9 अक्टूबर)- मां कालरात्रि
आठवां दिन (10 अक्टूबर)- मां सिद्धिदात्री
नौवां दिन (11 अक्टूबर)- मां महागौरी
विजयदशमी (12 अक्टूबर)- दुर्गा विसर्जन

 


संबंधित समाचार