होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रूस की जासूस मानी जाने वाली व्हेल मछली की हुई मौत, नॉर्वे में शव मिला

रूस की जासूस मानी जाने वाली व्हेल मछली की हुई मौत, नॉर्वे में शव मिला

 

Russia whale Fish: रूस की जासूस मानी जाने वाली सफेद बेलुगा व्हेल 'ह्वाल्दिमिर' मर गई है। BBC के मुताबिक 31 अगस्त को नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र को व्हेल का शवपानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

14 फीट लंबी इस व्हेल की उम्र लगभग 15 साल थी। वजन 1,225 किलो था। इसके शव को क्रेन से निकाला गया। अभी मौत की वजह का पता नहीं चला है मगर आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी नाव की टक्कर से मौत हुई होगी। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

ह्वाल्दिमिर व्हेल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बारे में दुनिया को पहली बार 2019 में पता चला था। इसे रूस से 415 किमी दूर नॉर्वे में इंगोया द्वीप के तट पर देखा गया था। बेलुगा व्हेल इस इलाके में नहीं मिलती, इसलिए इस पर नजर रखी जाने लगी।

पुतिन के नाम पर रखा गया व्हेल का नाम

व्हेल को करीब से देखने पर उसके गले में एक पट्टा देखा गया था। शरीर पर कैमरे के साथ मशीनें भी लगी हुई थीं जिस पर रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग का नाम लिखा हुआ था। रूसी नौसेना को व्हेल को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसे रूस का जासूसी व्हेल माना जाने लगा।

यह भी पढ़ें- हमास की सुरंग में मिले 6 इजराइली बंधकों के शव, 97 इजराइली अब भी कैद


संबंधित समाचार