Uttarakhand: चारधाम यात्रा का ब्रॉशर 8 भाषाओं में हुआ जारी, जानिए क्या है खास

Uttarakhand: चारधाम यात्रा का ब्रॉशर 8 भाषाओं में हुआ जारी, जानिए क्या है खास

 

Uttarakhand: चारधाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां भी जोरो शोरों से चल रही हैं। वहीं तैयारियों के बिच श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने देश-विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रॉशर व कैलेंडर का प्रकाशन किया है। बता दें की चारधाम यात्रा के लिए विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। जिसको ध्यान में रखते हुए। मंदिर समिति ने 8 भाषाओं में चारधाम यात्रा का ब्रॉशर जारी किया है। 

समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया 

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के निर्देश पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा का ब्रॉशर 8 भाषाओं में जारी किया है। जिसमे हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम जैसे भाषाओं में ब्रॉशर का प्रकाशन किया गया है।

ब्रॉशर में मौजूद है सभी जानकारी 

बता दें की ब्रॉशर में उत्तराखंड चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित पंच बदरी, पंच केदार और बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी मिलेगी। साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी भी मौजूद है। 


संबंधित समाचार