होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

स्किन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का उपयोग, मिलेगी इन चीजों से निजात

स्किन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का उपयोग, मिलेगी इन चीजों से निजात

 

Aloe Vera Benefits: एलोवेरा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल को स्किन के लिए खासतौर पर रामबाण औषधि की तरह माना जाता है। पेट की समस्याओं में भी एलोवेरा यानी घृतकुमारी काफी असरदार होती है। बहुत से लोगों को चेहरे पर अक्सर मुंहासे हो जाते हैं। कई बार चेहरे पर काले धब्बे हो जाते हैं। इन सब से निजात दिलाने में एलोवेरा जेल मददगार हो सकता है। 

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को शांत करते हैं और उसे स्वस्थ रखते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक उपचार है जो कई स्किन समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। 

एलोवेरा के फायदे

सनबर्न: गर्मियों में सनबर्न की समस्या बेहद कॉमन है। इसके अलावा बारिश के बाद अगले कुछ दिनों तक चुभन वाली गर्मी पड़ती है, जिसमें सनबर्न होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण होने वाली जलन और लालिमा को कम करने के लिए एलोवेरा जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे तुरंत आराम मिल सकता है।

मुंहासे: आप अगर मुंहासों से परेशान हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें पायी जाने वाली एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मुंहासे खत्म कर सकते हैं। मुंहासों के कारण होने वाली सूजन और लालिमा को कम करने के लिए एलोवेरा जेल को मुंहासों पर लगाएं।

त्वचा की जलन: किसी भी प्रकार की त्वचा की जलन, जैसे कि कीट के काटने या खरोंच, के लिए एलोवेरा जेल को लगाएं। इससे त्वचा में होने वाली बर्निंग को रोकने में मदद मिल सकती है। 

त्वचा को नमी देना: एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है। इसे मॉइश्चराइज़र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हफ्ते में दो से तीन बार एलोवेरा जेल को स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। 

डार्क स्पॉट्स: जो लोग चेहरे पर काले धब्बों से परेशान हैं उन्हें एलोवेरा जेल का उपयोग करना चाहिए। एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- IIFA 2024 के लिए अबू धाबी पहुंचे Shahrukh Khan, शानदार लुक में आए नजर


संबंधित समाचार