होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड देश के टॉप 10 कॉलेज, आचार्य नारायण कॉलेज टॉप शामिल

दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड देश के टॉप 10 कॉलेज, आचार्य नारायण कॉलेज टॉप शामिल

 

इस साल NIRF रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट में दो नए कॉलेज जुड़े हैं। लिस्ट में टॉप 1 पर हिंदू कॉलेज है। इस साल लेडी श्री राम कॉलेज ऑफ विमेन और आचार्य नारायण देव कॉलेज भी टॉप 10 में शामिल हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CUET UG स्कोर पर पहले राउंड के एडमिशन और सीट अलॉटमेंट के बाद बची हुई सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। अब यूनिवर्सिटी में 6,100 सीटें खाली हैं। यूनिवर्सिटी का एकेडमिक सेशन 29 अगस्त से शुरू होना है। टॉप कॉलेजों के कोर्सेज में बची हुई सीटों पर राउंड 2 में एडमिशन ले सकते हैं।

1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली

इस कॉलेज से ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के कोर्स कर सकते हैं।

कोर्सेज : कॉलेज में बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, फिजिक्स जैसे कुल 16 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

2. मिरांडा हाउस, दिल्ली

ये विमेंस कॉलेज है। यहां ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस और साइंस डिपार्टमेंट्स हैं। ह्यूमैनिटीज में बंगाली, हिंदी, संस्कृत, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे 12 सब्जेक्ट्स हैं। वहीं, साइंस में केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स जैसे 6 सब्जेक्ट्स से पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA प्रोग्राम, BSc लाइफ साइंसेज, BSc फिजिकल साइंसेज एंड कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में CUET UG स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

3. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली

इस कॉलेज में केमिस्ट्री, हिंदी, हिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश जैसे 13 सब्जेक्ट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA Hons, BSc Hons, BA प्रोग्राम जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

4. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली

इस कॉलेज से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, पॉलिटिकल साइंस, स्पोर्ट्स, जूलॉजी, जैसे 15 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

5. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली

इस कॉलेज से ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां बंगाली, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, कॉमर्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, उर्दू जैसे 19 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

6. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली

ये विमेंस कॉलेज है। यहां ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां जर्नलिज्म, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी, हिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन में BA Hons और BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

7. हंस राज कॉलेज, दिल्ली

हंस राज कॉलेज में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन जैसे 15 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BSc Hons , BA Hons, BCom Hons और BA प्रोग्राम जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

8. देशबंधु कॉलेज, दिल्ली

इस कॉलेज में इंग्लिश, कॉमर्स, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस जैसे कुल 18 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स से BA प्रोग्राम, BA Hons, BSc Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

9. आचार्य नारायण देव कॉलेज, दिल्ली

इस कॉलेज में बायोमेडिकल साइंस, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, फिजिक्स जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से इन सभी सब्जेक्ट्स से BSc Hons, MSc मैथ्स और MSc केम्सिट्री जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

10. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली

इस कॉलेज में कॉमर्स, हिंदी, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एनवायर्नमेंट साइंस और कंप्यूटर साइंस जैसे 9 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

 


संबंधित समाचार