12 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

12 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 


1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1884: मिसिसिपी में महिलाओं के लिए पहला अमेरिकी राजकीय कॉलेज स्थापित किया गया।

1894: कोका-कोला पहली बार बोतलों में मिसिसिपी के विक्सबर्ग में एक कैंडी स्टोर में बेचा गया था।

1930: महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी डांडी यात्रा शुरू की।

1938: नाजी जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 

1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन हुआ।

1967 : इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।

1993: मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।

2007: जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।