होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शरीर को 10 घोड़े की ताकत से भर देंगी ये 2 देसी चीजें, जानें खाने का सही तरीका

शरीर को 10 घोड़े की ताकत से भर देंगी ये 2 देसी चीजें, जानें खाने का सही तरीका

 

Soaked almonds Benefits: अगर आप हमेशा थका हुआ या कमजोर महसूस करते हैं। साथ ही आपके घुटनों और जोड़ों में हमेशा दर्द बना रहता है तो आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। आपको कमजोरी से चक्कर भी आता है और आपके हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है। इसके साथ ही आपका मन हमेशा सोने या आराम करने का मन करता है।

अगर इनमें से किसी का भी जवाब हां है, तो अब आपको अपने डाइट में बस दो चीजें बादाम और चना शामिल करने की जरूरत है। भीगे हुए चने और बादाम दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें भिगोकर खाना फायदेमंद होगा क्योंकि भिगोने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। बादाम और चने में कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।.

इनके सेवन से शरीर को क्या-क्या लाभ हैं

बादाम खाने के फायदे

दिल के लिए- बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हार्ट डिजीज के खतरे के लिए फायदेमंद है।

एनर्जी लेवल- बादाम में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की ऊर्जा देते हैं और ताकत भी मिलती है।

वजन घटाने में सहायक- बादाम में फाइबर पाया जाता है जो आपको काफी देर तक भरा हुआ महसूस कराता है और वजन घटाने में भी असरदार है।

दिमाग तेज है होता- बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिमाग को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं।

कैल्शियम – बादाम में कैल्शियम अच्छी मात्रा होता है, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है- चने में फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

डायबिटीज में असरदार- इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज पेशेंटस के लिए एक अच्छा उपाय है।

हड्डियों मजबूत करता है- चने में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

बीपी कंट्रोल रहता है- चने में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

भीगे बादाम और चने खाने के फायदे

मिलेगा भरपुर पोषण- दोनों में प्रोटीन, फाइबर-और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

ताकत और ऊर्जा का खजाना- दाम और चना ही शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा और ताकत देते हैं।

वजन घटाने में असरदार- फाइबर यूक्त होने से बादाम और चना दोनों ही वजन घटाने में सहायक होते हैं।

पाचन तंत्र को रखते हैं स्वस्थ : पाचन को बेहतर करते हैं और कब्ज की समस्या को भी खत्म करते हैं।

कैसे करें बादाम और चने का सेवन

रात को बादाम और चने को पानी में भिगो के रख दें और सुबह उठने के बाद खाली पेट इसका सेवन करें। आप इन्हें दही या सलाद और अन्य व्यंजनों में मिलाकर भी खा सकते हैं। बादाम और चने का सेवन एक लिखित मात्रा में करें अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Disclaimer: janta tv इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 


संबंधित समाचार