होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, पर्यटन स्थल हुए कूल-कूल, जानें कब तक मौसम रहेगा खराब

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, पर्यटन स्थल हुए कूल-कूल, जानें कब तक मौसम रहेगा खराब

 

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, चम्बा, कुल्लू और किन्नौर में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रशासन ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। 

भारी बारिश के बीच प्रदेश में बर्फबारी का दौर भी जारी है हिमाचल के किन्नौर और लाहौल-स्फीति के अलावा चम्बा व कुल्लू की पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फ की फुहार पड़ रही है। पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और डल्हौजी में मौसम ठंडा हो गया। बीते तीन दिन से शिमला में मौसम ठंडा बना हुआ है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल को 20 सितंबर के बाद भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन मध्यवर्ती क्षेत्रों में 24 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जताई है। 

जलभराव के कारण सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और जलभराव के कारण कई सड़कें बंद हैं और बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं। प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

राज्य में अब तक मॉनसून की सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है। मॉनसून ने बीते 27 जून को दस्तक दी थी। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून का अक्टूबर के पहले हफ्ते राज्य से विदा होने का अनुमान है।
 

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू की अध्यक्षता में 20 सिंतबर को कैबिनेट मीटिंग, रिक्त पदों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान


संबंधित समाचार