होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यहां स्थित है जगत रचयिता ब्रह्मा जी का इकलौता मंदिर, पत्नी सावित्री ने दिया था भयंकर श्राप

यहां स्थित है जगत रचयिता ब्रह्मा जी का इकलौता मंदिर, पत्नी सावित्री ने दिया था भयंकर श्राप

 

Rajasthan Pushkar Brahma Ji Mandir: क्या आपने कभी भगवान ब्रह्मा जी के मंदिर के कभी दर्शन किए हैं? शायद आप नहीं कहेंगे क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा का इस धरती पर कोई मंदिर नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि ब्रह्मा जी का देश में केवल एक ही मंदिर है जो राजस्थान के पुष्कर में स्थित है। 

वेद एवं पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी को अपनी पत्नी सावित्री से श्राप मिला था कि कलयुग में कोई भी उनकी उपासना नहीं करेगा। कथाओं के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने जगत की रचना की, तब उन्होंने पुष्कर में यज्ञ का बड़ा आयोजन किया।

इस दौरान उन्हें अपनी पत्नी सावित्री के साथ यज्ञ स्थल पर बैठना था, लेकिन उनकी पत्नी को आने में देरी हो रही थी। जैसे-जैसे शुभ मुहूर्त बीत रहा था, ब्रह्मा जी की चिंता बढ़ने लगी। यज्ञ आयोजन में शामिल होने के लिए सभी देवता और उनके गण भी समय से आए हुए थे। वहीं ब्रह्मा जी ने देवी सावित्रि के आने में देरी होता देख नंदिनी गाय के मुख से गायत्री को प्रकट किया और उनसे विवाह कर जगत के कल्याण के लिए किए जा रहे यज्ञ को संपन्न किया।

लेकिन यज्ञ सपंन्न होने के बाद जब देवी सावित्री यज्ञ स्थल पर पहुंची, तब ब्रह्मा जी के साथ अन्य स्त्री को देखकर वह अत्यंत क्रोधित हो गई और उन्होंने ब्रह्मा जी को श्राप दे दिया कि जिस संसार की रचना के लिए उन्होंने यह यज्ञ किया और अपनी पत्नी को भुला दिया, उस संसार में उनकी कभी भी पूजा नहीं की जाएगी।

देवी सावित्री इतने क्रोध में थी कि उन्होंने ना ब्रह्मा जी के साथ-साथ देवी सावित्री ने यह भी श्राप दिया की कलयुग में गाय गंदगी खाएगी और नारद मुनि आजीवन कुंवारा रहेंगे। देवी सावित्री के क्रोध से अग्नि देव भी नहीं बच पाए और उन्हें कलयुग में अपमानित होने का श्राप मिला।


संबंधित समाचार