होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नई हीरो डेस्टिनी 125 का टीजर आया सामने, जानें कब होगी लॉन्च

नई हीरो डेस्टिनी 125 का टीजर आया सामने, जानें कब होगी लॉन्च

 

Hero Scooter: हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर पिछले करीब 6 सालों से भारतीय बाजार में धूम मचा रहा है, लेकिन इसमें बहुत कम बदलाव देखने को मिले। जबकि, इस दौरान दूसरे ICE और EV स्कूटर्स ने कई नए फीचर्स के साथ बाजार में कदम रखा है। अब हीरो मोटो कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर नए अपडेट्स के साथ Destini 125 का टीजर जारी किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह स्कूटर का एक पूरी तरह से नया जनरेशन मॉडल हो सकता है। जिसे 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Hero Destini 125 की अपडेट डिटेल

मौजूदा हीरो डेस्टिनी 125 में 124.6cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7,000 rpm पर 9.1 hp की पावर और 5,500 rpm पर 10.4 Nm का टॉर्क देता है। इसमें अंडरबोन फ्रेम है, जिसे टेलीस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक से सस्पेंड किया गया है। इसका वजन 114kg से 115kg तक है, जो इसे इसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारी बनाता है। इसके मुकाबले में Suzuki Access 125, TVS Jupiter 125, Yamaha Fascino 125 और Honda Activa 125 जैसे स्कूटर्स हल्के हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)

क्या बदलेगी नई Destini 125 की कीमत?

Hero ने साल की शुरुआत में Xoom स्कूटर लॉन्च किया था और उम्मीद है कि Destini 125 में भी 12-इंच के अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस अपडेट के साथ, कुछ नए बदलाव Destini 125 में देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, इसके LX वेरिएंट की कीमत 80,048 रुपए और XTEC वेरिएंट की कीमत 86,538 रुपए है। अब देखना है कि कंपनी इस अपडेट के साथ Destini 125 की कीमत में कोई बदलाव करती है या नहीं।

 


संबंधित समाचार