Bollywood News : सलमान खान ने विवादों पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हम नहीं चाहते कोई विवाद'

Bollywood News : सलमान खान ने विवादों पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हम नहीं चाहते कोई विवाद'

 

Bollywood News : सलमान खान हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। पर इस बार उन्होंने हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब रिपोर्टर ने सलमान खान से पूछा कि फिल्मों में विवादों का एक नया ट्रेंड बन गया है, तो क्या इस बार सिकंदर (सलमान की फिल्म) के साथ भी ऐसा कुछ किया गया जिससे विवाद उत्पन्न हो, सलमान ने साफ तौर पर इसका जवाब दिया। जिसके बाद हर तरफ सलमान के इस बयान की चर्चा हो रही है। 

 विवाद किसी भी फिल्म को हिट बना सकता है

सलमान खान ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, "अरे नहीं चाहिए भाई हमको कोई विवाद। हम पहले ही बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं। हमें नहीं चाहिए कोई विवाद। मैं नहीं मानता कि विवाद किसी भी फिल्म को हिट बना सकता है। हमने यह देखा है। कभी-कभी तो विवाद के कारण फिल्म की रिलीज भी पोस्टपोन हो जाती है।"

सब कुछ सही तरीके से करना चाहते हैं 

उन्होंने आगे कहा, "अभी भी समय है, भाई। हम सब कुछ सही तरीके से करना चाहते हैं और फिल्म को सही समय पर रिलीज करना चाहते हैं।" सलमान का यह बयान स्पष्ट करता है कि वह अपनी फिल्मों को लेकर विवादों से बचना चाहते हैं और उनका फोकस सिर्फ अच्छे कंटेंट और दर्शकों का प्यार पाने पर है। बता दें की 30 मार्च को सलमान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में आ रही है।  जिसको लेकर सलमान विवादों से दूर रहना चाहते है। 


संबंधित समाचार