होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने Digital Arrest से बचने का दिया मंत्र

मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने Digital Arrest से बचने का दिया मंत्र

 

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 115वीं मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा और गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने बिरसा मुंडा, सरदार पटेल और स्वामी विवेकानंद की आने वाली जयंती पर महान आत्माओं को नमन भी किया। इसके बाद उन्होंने भारत में गेमिंग स्पेस के तेजी से विस्तार, मेड इन इंडिया और एनिमेशन को लेकर भारत की सराहना भी की। इसके अलावा देश में बढ़ रहे साइबर अपराध के बारे में देशवासियों को सजग करते हुए 3 उपाय- रुको, सोचो और एक्शन लो पर काम करने की सलाह दी।

साइबर क्राइम से बचने के 3 उपाय- रुको, सोचो और एक्शन लो

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपको साइबर क्रिमिनल्स से बचने के लिए कुछ अहम उपाय बताने जा रहा हूं। 

1. घबराए नहीं, किसी को अपनी पर्सनल जानकारी नहीं दें। कोई भी सरकारी एजेंसी इस प्रकार वीडियो कॉल पर जांच नहीं करती है। कुछ बदमाश लोग भोले-भाले नागरिकों को शिकार बना रहे हैं। अगर आपके पास ऐसा कोई कॉल आए तो उसे रिकॉर्ड करें और तुरंत साइबर थाने और सरकारी एजेंसियों से इसकी शिकायत करें। 
2. डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था कानून में नहीं है। डिजिटल अरेस्ट को लेकर जो फरेब चल रहा है, उसके खिलाफ सरकारी एजेंसियां काम कर रही हैं। लाखों सिमकार्ड, बैंक खातों और सोशल अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है।
3. डिजिटल अपराधियों और साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में युवा और छात्र आगे आएं और दूसरों लोगों को भी जागरूक करें। आप चाहें तो इसके लिए #Digital Security का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हर सेक्टर में भारत कर रहा कमाल

पीएम मोदी ने कहा की भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है, एनिमेशन की दुनिया में भी भारत में क्रांति चल रही है। एनिमेशन कार्टून मूवीज में पीएम मोदी ने टीवी के पॉपुलर कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम, मोटू पतलू और कृष्णा का भी जिक्र किया। एनिमेशन की दुनिया में भारत की नई क्रांति आई है। यहां बने एनिमेटेड वीडियो को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं भारत का गेमिंग स्पेस भी तेजी से विकसित हो रहा है। भारतीय गेम भी दिनों दिन पॉपुलर हो रहे हैं।

आत्मनिर्भर भारत 85 देशों को हथियार निर्यात कर रहा 

आज भारत एशिया का पहला देश है, जिसने लद्दाख जैसे ऊंचे और ठंडे इलाके में टेलिस्कोप सेटअप किया है। भारत आत्मनिर्भरता में आगे बढ़ रहा है। भारत 85 देशों को हथियार निर्यात कर रहा है। इसमें आप सभी नागरिकों का भी बहुत सहयोग है।

वहीं दूसरी तरफ आप सभी त्योहारों के सीजन में वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करें। आज भारत लोकल फॉर ग्लोबल बन चुका है। दुनियाभर में हमारे कुछ खास प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।  इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व भी है। इस एकता दिवस पर हम रन फॉर यूनिटी मैराथन में शामिल होने का संकल्प लें और त्योहारी सीजन में स्थानीय दुकानदारों का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर शव DM ऑफिस के परिसर में दफनाया,महीनों से लापाता थी कारोबारी की पत्नी


संबंधित समाचार