होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गणेश चतुर्थी को चढ़ाएं 7 तरह के मोदक, जानें बनाने की रेसिपी

गणेश चतुर्थी को चढ़ाएं 7 तरह के मोदक, जानें बनाने की रेसिपी

 

 Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस खास दिन पर भगवान गणेश को खुश करने के लिए लोग अनेक पकवान बनाते हैं, ऐसे में हम आपको मोदक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम से मनायाजाता है। इस साल यह पर्व 7 सितंबर को मनाया जायगा। ऐसे में इसकास दिन पर गणेशजी को खुश करने के लिए अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। लेकिन हर कोई जानता हैं, कि गणपति को भोग में मोदक बहुत पसंद है। इसलिए हम आपको मोदक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

कीवी मोदक
सामाग्री: ताजा कीवी-150 ग्राम, मसला हुआ मावा-150ग्राम, कोकोनट पावडर-100 ग्राम,पिसी चीनी-150 ग्राम, इलायची पावडर 1/2 छोटा चम्मच, काजू पावडर-50 ग्राम, भुने साबुत काजू-10 ग्राम , देशी घी-2 बड़े चम्मच। 
बनाने की विधिl: पहले कीवी को छीलकर टुकड़े करके मिक्सी में मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें पेस्ट मिलाकरप लगातार चलाते हुए पकांए। लास्ट में इलायची पावडर और कोकोनट पाउडर मिलाकर आंच से उतार लें। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसकी बॉल्स बनाएं। हर बॉल को मोदक के सांचे मे रखकर मोदक का आकार दें।

सामग्री: पालक पेस्ट-1 कप, नारियल पावडर-2 कप, मसला हुआ मावा-1 कप, पिसी चीनी-1 कप, इलायची पावडर-1/2 छोटा चम्मच, कटे बादाम-2 बड़े चम्मच, खरबूजा गिरी-1 बड़ा चम्मच, चिरौंजी-1 बड़ा चम्मच, किशमिश-1 बड़ा चम्मच, देसी घी-1 बड़ा चम्मच।

बनाने की विधि: कड़ाही में सबसे पहले घी गर्म करके इसमें पालक पेस्ट भून लें। जब यह पेस्ट अच्छे से भुन जाए तब इसमें मावा और कोकोनट पावडर मिलाएं। तीनों को मिक्स करने के बाद लगातार चलाते हुए दोबारा से भूनें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब चीनी, बादाम और खरबूजा गिरी डालकर इसे थोड़ी देर तक चलाएं। जब मिश्रण का गोला बन जाए तब आंच से उतारकर ठंडा होने दें। इस मिश्रण की बॉल्स बनाएं। हर बॉल के बीच में 1/2 चम्मच चिरौंजी और 1/2 चम्मच किशमिश भरें। मोदक के सांचे में रखकर मोदक का आकार दें।
 

2. मोतीचूर मेवा मोदक

सामग्री: बेसन-250 ग्राम, चीनी-400 ग्राम, कटे बादाम-100 ग्राम, कटे काजू-100 ग्राम, खरबूजे की गिरी-50 ग्राम, इलायची पावडर-10 ग्राम, पीला रंग-1 चुटकी, घी-तलने के लिए।

बनाने की विधि: चीनी में पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं और उसमें पीला रंग मिला लें। अब बेसन का घोल बना लें। यह घोल इतना गाढ़ा हो कि बारीक छन्नी से निकल पाए। कड़ाही में घी गर्म करके बारीक बू्ंदी बना लें। थोड़ी देर के लिए चाशनी में डाल दें। जब बूंदी में रस भर जाए तब उसे निकालकर किसी चौड़े बर्तन में फैलाएं और सारे सूखे मेवे मिला लें। पूरे मिश्रण को चार भागों में बांटकर मोदक बना लें।
 
 अन्नानास मोदक

सामग्री: अन्नानास (पाइन एप्पल) पल्प-1 कप, मावा-1 कप, कोकोनट पावडर-1 कप, पिसी चीनी-डेढ़ कप, कटा पिस्ता-2 छोटे चम्मच, पाइन एप्पल के छोटे-छोटे टुकड़े-2 बड़े चम्मच, घी-1 बड़ा चम्मच।

बनाने की विधि: पाइन एप्पल पल्प और चीनी को मोटे तले के पैन में डालकर हल्की आंच पर चलाते हुए भूनें। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब आंच से उतार लें। थोड़ा ठंडा होने पर मोदक मोल्ड्स में पाइन एप्पल के टुकड़े लगाकर मिश्रण भरें। तैयार मोदक को ऊपर से कटे पिस्ते से सजाएं।

  मल्टीग्रेन मोदक
सामग्री: मल्टीग्रेन आटा-200 ग्राम, देसी घी-150 ग्राम, पिसी चीनी-65 ग्राम, बादाम-पिस्ते के टुकड़े-आवश्यकतानुसार, इलायची पावडर- एक चौथाई छोटा चम्मच।

बनाने की विधि: कड़ाही में घी गर्म करके मल्टीग्रेन आटा मंदी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसमें पिसी चीनी, बादाम, पिस्ता और इलायची पावडर मिलाएं। सभी चीजों को आंच पर अच्छे से सेंकें। जब यह मिश्रण अच्छे से सिंक जाए तब आंच से उतारें। हल्के गर्म मिश्रण के मनचाहे आकार के मोदक बना लें।

 रंगीला पेठा मोदक
सामग्री: अंगूरी पेठा मिठाई-200 ग्राम, कोकोनट पावडर-100 ग्राम, इलायची पावडर-एक चौथाई छोटा चम्मच, लाल, हरी, पीली और नारंगी पेठा चेरी-4 बड़े चम्मच। 

बनाने की विधि: सबसे पहले अंगूरी पेठे के टुकड़े कर लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें कोकोनट पावडर और पेठा चेरी मिलाकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस मिश्रण को दो भागों में बांटें और बड़े मोदक मोल्ड की सहायता से मोदक बना लें।
 
 रोजी पेठा मोदक 
सामग्री: सफेद अंगूरी पेठा-500 ग्राम, नारियल चूरा-500 ग्राम, खाने वाला लाल रंग-दो से तीन बूंद, रोज एसेंस-दो से तीन बूंद, बादाम-काजू चूरा-2 बड़े चम्मच।

बनाने की विधि: पेठे को कसकर उसके लच्छे बना लें। इस लच्छे में नारियल चूरा, लाल रंग, रोज एसेंस, बादाम-काजू चूरा मिला लें। तैयार मिश्रण से मनचाहे आकार के मोदक बना लें। 

 


संबंधित समाचार