होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नायब सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, PM समेत BJP के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

नायब सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, PM समेत BJP के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

 

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी आज यानी 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में रख गया है, कार्यक्रम दोपहर करीब सवा 1 बजे का रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मनोहर लाल और 18 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत हरियाणा के दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे। 


कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में ये दिग्गज नेता 

हरियाणा में आज नई सरकार की ताजपोशी के सात ही कैबिनेट मंत्री के सदस्य भी शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में 13 विधायकों के नाम शामिल किए गए है जिसमें, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, गौरव गौतम, राजेश नागर, विपुल गोयल आरती राव, राव नरवीर सिंह, रणवीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा के नाम शामिल होने का जिक्र है।


संबंधित समाचार