होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana में जल्द हो सकते हैं नगर निगम के चुनाव, तैयारियों में जुटी BJP

Haryana में जल्द हो सकते हैं नगर निगम के चुनाव, तैयारियों में जुटी BJP

 

Haryana Nagar Nigam Election: हरियाणा में जल्द ही नगर निगम के चुनाव होने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, ये कब होंगे अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। बता दें कि हाल ही में प्रदेश में हुए विधानसभा में बीजेपी की शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। अब पार्टी ने जीत के बाद आगामी निकाय चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। 

मिली खबर के अनुसार हरियाणा में मौजूदा सरकार ने नगर निगम चुनावों को लेकर प्लान पर काम शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तरह ही शहरों के निकायों में सरकार बनाने के लिए ‌बड़ा दांव खेल सकती है और पुराने नेताओं के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दे सकती है। 

हरियाणा में कितने निकायों पर होगा चुनाव  

दरअसल, हरियाणा में 11 नगर निगम, 55 नगर पालिकाएं और 23 नगर परिषद है। इनमें फरीदाबाद सबसे बड़ा निगम है। वहीं पंचकूला सबसे छोटा निगम है। इन सभी निकायों में चुनाव होने हैं।  

यह भी पढ़ें- Delhi-Haryana Weather Today: दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम


संबंधित समाचार