होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सपनें में दिखती है गौ माता, जानिए इसके चमत्कारी संकेत

सपनें में दिखती है गौ माता, जानिए इसके चमत्कारी संकेत

 

Cow Dream Meaning: गौ माता के अलग-अलग स्वरूपों का सपने में दिखाई देना कई तरह के संकेत हमें देता है। स्वप्न हर मनुष्य देखता है। जब हम निद्रा में होते है, तो कई तरह के स्वप्न हमें दिखाई देते है। 

शास्त्र के अनुसार सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के संकेत देते है। हिंदू धर्म में पशु- पक्षियों को भी देव स्वरुप माना गया है। यही वजह है कि किसी भी पशु अथवा पक्षी का सपने में दिखाई देना मानव जीवन से संबंध रखता है। इसी बीच गाय की, जिसे हम गौ माता भी कहते है। गौ माता के अलग-अलग स्वरूपों का सपने में दिखाई देना कई तरह के संकेत हमें देता है।  

दूध पिलाती गाय  

अपने बछड़े को 'दूध पिलाती गाय का सपने में दिखना' शुभ होता है। यह संकेत है कि, आप किसी विशेष कार्य की यात्रा में सफलता प्राप्त करने वाले है। 

गाय को चारा खिलाते हुए देखना

मेष, वृष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों द्वारा सपने में 'गाय को चारा खिलाते हुए देखना' शुभ होता है। इससे रुके हुए कार्यों में गति प्राप्त होगी। 

गाय माता के नेत्र दर्शन होना 

सपने में 'गाय माता के नेत्र दर्शन होना' संकेत है कि, समाज में आपका पद प्रतिष्ठा, मान सम्मान और धन लाभ बढ़ने वाला है। 

गाय के सींग दर्शन करना

सपने में 'गाय के सींग दर्शन करना' संकेत देता है कि, आपके जीवन में चल रहे सभी कार्यों में महादेव और श्री हरि का आशीर्वाद मिलेगा। 

गाय का घर में बछड़े को जन्म देना 

सपने में 'गाय का घर में बछड़े को जन्म देना' संकेत है कि, आपके जीवन में खुशी और अच्छे समय की शुरुआत होगी और सेहत अच्छी रहेगी। 

गाय का दूध देना 

सपने में 'गाय का दूध देना' संकेत है कि, जीवन में समृद्धि और सुख बढ़ने वाला है। 
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Janta Tv इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 


संबंधित समाचार