होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mathura Train Accident: मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे, दिल्ली-मथुरा ट्रैक बाधित

Mathura Train Accident: मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे, दिल्ली-मथुरा ट्रैक बाधित

 

Mathura Train Accident: मथुरा में हादसे के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर कई यात्री फंस गए हैं। बता दें कि 12 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगरा से अधिकारियों की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। रेलवे ने हेल्प डेस्क बनाई है। रूट बदलने की वजह से ट्रेनें तीन घंटे देरी से पहुंची। 

उत्तर प्रदेश के आगरा रेल मंडल में मथुरा स्थित वृंदावन-अझई के बीच बुधवार की रात तकरीबन 8:18 बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने से आगरा-दिल्ली रूट बाधित हो गया। इस कारण 12 ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी। इतनी ही ट्रेनों को रूट बदला गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

आगरा कैंट स्टेशन पर 250 से अधिक रिजर्वेशन रात तक निरस्त किए गए। ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। हादसे की जानकारी पर आगरा से रेलवे के तकनीकी विभाग के अधिक पहुंचे गए। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी रवाना की गई।

वृंदावन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे। डिब्बों में कोयला लदा था। वो पटरी पर फैल गया। रेलवे ट्रैक को ठीक करने में 10 से 12 घंटे लगने की उम्मीद थी। इससे दिल्ली-आगरा अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया। 
 आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गईं। हादसे के बाद ट्रेने नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपना रिजर्वेशन भी कैंसल करा दिया।

 

यह भी पढ़ें- Israel पर हुआ साइबर अटैक, आधी रात एकदम से बजने लगे मोबाइल


संबंधित समाचार